चमोली में पिछले 3 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद

चमोली:- उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है जिसे  लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो कही स्थानों पर यातायात भी ठप पड़ गए है, पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर उफान पर चल रहा है लिहाजा मैदानी क्षेत्र में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं अब तक राज्य में 449 सड़कें बंद हैं।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला टंगड़ी के पास बंद हो गया है क्षेत्र में अचानक हो रही मूसलाधार बारिश से पागल नाला उफान पर बह रहा है जिसके बाद यातायात के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया है चमोली जनपद में पिछले 3 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी है।

छिनका में भारी बारिश के बाद बंद हुआ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आज नहीं खोल पाएगा पुलिस ने सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की है लगातार हो रही बारिश से सड़क मार्ग पर मलबा गिरने का सिलसिला जारी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours