पर्यटकों की कार का मसूरी में हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

मसूरी:- मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक और महाराष्ट्र के तीन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल को सूचना मिली थी कि गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास एक वाहन खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन संख्या(UK09 TA 7227) स्विफ्ट डिजायर लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। टीम ने तुरंत घायलों को खाई से निकाला गया। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे।

इस दौरान चालक प्रशांत सकलानी (35) पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेम नगर देहरादून, महाराष्ट्र निवासी जय देसाई (45) व उनकी पत्नी झरना देसाई (44) व उनकी छोटी बेटी (9) तृषा देसाई घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लंढौर भिजवाया गया है। घायलों को मामूली चोटे आई हैं।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours