नीलकंठ में व्यापारियों ने की दुकानें बंद कहा- जब तक हमारी समस्याओं को समाधान नहीं होगा तब तक बाजार रहेगा बंद

नीलकंठ:-  पौड़ी प्रशासन के विरोध में सोमवार को नीलकंठ में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर आक्रोश जताया है। व्यापारियों ने कहा कि जब तक पौड़ी प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता व्यापारियों का अनिश्चितकालीन समय तक के लिए बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि श्रावण मास की कावड़ यात्रा को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।  लेकिन पौड़ी प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। नीलकंठ क्षेत्र में मूलभूत सुविधा शौचालय, पेयजल, सफाई व्यवस्था बदहाल है। पौड़ी प्रशासन उनको दुरुस्त करने के बजाय अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले जब पौड़ी प्रशासन ने नीलकंठ में अतिक्रमण हटाया था तो व्यापारियों ने स्वयं ही अपनी दुकानें पीछे कर दी थी, लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता बाजार बंद रहेगा ।उधर बाजार बंद होने से नीलकंठ में शिव भक्तों को मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए परेशानी हुई। होटल ढाबा आदि बंद होने से शिवभक्त दिनभर परेशान रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours