उत्तराखण्ड

दून में श्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

आज श्री गुरुनानक देव महाराज की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए शहर का ट्रैफिक में  डायवर्ट कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।

ये है शोभायात्रा का रूट

  • गुरुद्वारा पटेलनगर से सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, गांधी रोड़,  दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार।
  • शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर पटेलनगर मंडी व लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • शोभायात्रा के मातावाला बाग से सहारनपुर चौक के मध्य पहुंचने पर बल्लीवाला से सहारनपुर चौक आने वाले यातायात को कमला पैलेस और बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • शोभायात्रा के आढ़त बाजार व प्रिंस चौक के बीच पहुंचने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल और बल्लीवाला से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक प्रिंस चौक की ओर नहीं जाएगा।
  • शोभायात्रा के प्रिंस चौक से निकलने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल व बल्लीवाला से यातायात को सामान्य किया जाएगा। सीएमआई से प्रिंस चौक तहसील चौक जाने वाले वाहनों को एमकेपी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • शोभायात्रा के तहसील चौक पहुंचने पर प्रिंस चौक से दर्शनलाल की ओर जाने वाले यातायात को द्रोण कट से दून चौक होते हुए भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक व घंटाघर के बीच होने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा। तहसील चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक से लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थलों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
  • शोभायात्रा के दर्शनी गेट से आढ़त बाजार गुरुद्वारा पहुंचने पर सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को शोभायात्रा के साथ रोककर दाहिनी ओर से भेजा जाएगा।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago