उत्तर प्रदेश

जौनपुर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नौ श्रद्धालुओं की जान गई, 32 लोग घायल

वाराणसी- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के सरोखनपुर अंडर पास पर भीषण हादसा हुआ। दो वाहनों की भिड़ंत में टाटा सूमो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी घटना के समय एक बस ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद एक और श्रद्धालु की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। ऐसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।


बस में सवार सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं, जो चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। वहीं सूमो सवार सभी झारखंड के हैं, जो वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
हादसे के बाद मची चीख- पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। घटना उस वक्त हुई जब बस में सवार दर्शनार्थी सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ बस ट्रेलर से भिड़ी तो दर्शनार्थी हैरान रह गए। सोने के कारण कई लोग अचानक झटके से चोटिल हुए। वहीं आगे बैठे दर्शनार्थी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं सूमो में सवार दर्शनार्थी भी आधी नींद में ही थे। घटना के बाद आनन- फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे मय फोर्स व तहसीलदार राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सभी आठ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहली घटना में झारखंड से 11 दर्शनार्थियों को लेकर निकली सूमो जे एच 02 ए एक्स 1652 काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद राम लला का दर्शन करने अयोध्या जा रही थी। रात लगभग डेढ़ बजे के करीब सरोखनपुर गांव स्थित अंडर पास पुल से 200 मीटर आगे बढ़ी थी, कि किसी अज्ञात बड़े वाहन ने बगल से टक्कर मार दी।

हादसे में सूमो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिला, एक पुरुष व एक लगभग 5 वर्षीय बच्चा था। 60 वर्षीया कांति देवी, 20 वर्षीय नितेश निवासी कटसारा शूल झारखंड व चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुटकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
इसी बीच सवा दो बजे के करीब अंडर पास पुल के ऊपर बिहार से चावल लादकर बरेली जा रही ट्रेलर में काशी विश्वनाथ से दर्शन कर अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस घुस गई। जिसके चलते बस चालक (35) सोनू सिंह पुत्र पूरन लाल निवासी पी 3/420 सुल्तानपुरी, नई दिल्ली व उसकी बड़ी बहन (38) बेबे तथा उसकी 65 वर्षीया दादी की मौत हो गई।
ये लोग हुए घायल
बस में सवार घायलों में बबली (46), सुभाष (50), दिनेश (39), रंजीत (40), दिनेश (55), कविता (45), हरिश्चंद्र (61), भगवान सिंह (58), मायावती (55), हेमचंद्र (55), गीता (55), किशोरीलाल (60), लक्ष्मी (32), सुरेश (55), सुशीला (60), सरस्वती (55), आशीष (30), शकुंतला (54), सुशीला (65), रामवती (60), राधा (70), गीतांजलि (31), तारा (65), कमलेश (50), मंशा (48), हरिश्चंद्र (61) व मीना (65) सभी निवासी मोहल्ला मादीपुर नई दिल्ली के हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दिल्ली से तीन बसों में सवार होकर निकले थे दर्शनार्थी
तीन बसों में सवार लगभग डेढ़ सौ दर्शनार्थी दिल्ली के मादीपुर मोहल्ले से 15 फरवरी की रात दर्शन- पूजन के लिए निकले। जहां 16 फरवरी की शाम चित्रकूट पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद 17 फरवरी की शाम प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में अमृत स्नान किया। प्रयागराज से चलकर 19 की सुबह काशी पहुंचे जहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। यहां से सभी दर्शनार्थी करीब 10 बजे रात में अयोध्या जाने के लिए निकले। सबसे आगे चल रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीएम योगिता सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अन्य यात्रियों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन में दी जानकारी, शिक्षकों के तबादले होंगे बोर्ड परीक्षाओं के बाद

उत्तराखंड:-  प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बाद शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री…

13 hours ago

चूनाखाल झड़ीपानी मार्ग पर कार का नियंत्रण खोने से हुई दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत

मसूरी:- मसूरी देहरादून मार्ग के चूनाखाल झड़ीपानी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से…

13 hours ago

सीएम योगी ने बजट सत्र में विपक्ष को जवाब देते हुए कहा: यूपी में गरीबी उन्मूलन के प्रयास सफल रहे

उत्तर प्रदेश:-  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए…

14 hours ago

रोहतास में गोलीबारी का शिकार हुए दो परीक्षार्थी, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बिहार:-  रोहतास में बदमाशों ने मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे ऑटो सवार दो…

15 hours ago

पंतनगर पहुंचे सीएम धामी का जोरदार स्वागत, कृषि विज्ञान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे। सीएम धामी का पंतनगर हवाई अड्डे पर…

16 hours ago

कुंभ स्नान के बाद लौट रहे थे पूर्णिया, ट्रक से टकराने पर चार की मौत, एक गंभीर घायल

बिहार:-  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के रिश्तेदार डॉ. सोनी कुमारी यादव सहित चार की लोगों…

16 hours ago