आगरा में दुखद घटना, दिल्ली हाईवे पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश:-  आगरा में दिल्ली हाईवे पर सुबह-सुबह भीषण हादसे में पिता के साथ बेटा और बेटी की जान चली गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सिकंदरा के आगरा दिल्ली हाईवे अरसेना कट पर ट्रैक्टर से ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। पिता सहित एक बेटा और बेटी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया गया है कि दिल्ली निवासी निलेश कुमार पाल निवासी लक्ष्मी पार्क दिल्ली अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे हाईवे पर अरसेना के समीप ट्रैक्टर कट से टर्न हो रहा था, तभी सामने से आकर ऑटो ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीर और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours