‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखाए गए योगी आदित्यनाथ के संघर्ष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’। इस आगामी फिल्म का मेकर्स ने आज गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में गोरखपुर के संघर्षों और सीएम योगी के विद्यार्थी जीवन की कहानी दिखाई दे रही है।

‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो 2 मिनट 20 सेकेंड का है। इस ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि पूर्वांचल के दिग्गज नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिस कारण गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद दिखाया जाता है कि अजय आनंद विद्यार्थी के रूप में कॉलेज में दाखिला लेते हैं और वहां की राजनीति में शरीक हो जाते हैं। इसके बाद वो सबके हित में आवाज उठाते हैं और सभी विद्यार्थी की पसंद बन जाते हैं। बाद में वो देशहित में के लिए घर छोड़कर योगी बनने का फैसला करते हैं।

‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म  19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 01 अगस्त को रिलीज होने वाली थी,  इसके बाद इसकी नई तारीख की घोषणा की गई है।

इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है। रविंद्र गौतम ने योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक को निर्देशित किया है। इस फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours