मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को समझने के लिए आम लोगों से जुड़ने की प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखण्ड के सतत् और सर्वांगीण विकास का विकल्प रहित संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं और इस संकल्प को समयबद्ध अवधि में निश्चित ही सिद्ध करने का हमारा प्रयास है। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर छवि भारद्वाज, असिस्टेंट डायरेक्टर (लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी) एकता उनियाल, प्रशिक्षु आई.ए.एस. दीक्षा जोशी, अर्पित चौहान, प्रियांशु खाती एवं मुकुल बेनिवाल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री धामी से लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की भेंट
Uttarakhand Jagran
http://uttarakhandjagran.co.in
हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।
संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184



+ There are no comments
Add yours