पिस्तौल प्रशिक्षण अभ्यास लेने वाली महिला होमगार्ड को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो देहरादून में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक प्रदेश में प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अनआर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन करने के साथ ही विभागीय कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया। इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव को महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा गार्ड सलामी दी गई। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड श्री अमिताभ श्रीवास्तव, राजीव बालोनी, स्टाफ अधिकारी एवं जिला कमांडेंट देहरादून श्री राहुल सचान, जिला कमांडेंट होमगार्ड चमोली श्री श्यामेंदर आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours