शातिर बदमाशों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे 315 बोर व दो कारतूस ,नगदी , मोटर साइकिल बरामद

  • कोतवाली किच्छा और खटीमा क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पंप पर डकैती करने वाले शातिर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ , पांच बदमाश गिरफ्तार
  • मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में किया भर्ती
  • शातिर बदमाशों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे 315 बोर व दो कारतूस ,नगदी , मोटर साइकिल बरामद
  • टॉप गियर में ऊधमसिंहनगर पुलिस, लहरा रही कामयाबी की पताका
  • कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से बदमाशों के दांत हुए खट्टे
  • मौका मुआयना करने पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचे एसएसपी
  • बदमाशों की बदमाशी ठीक की जाएगी , भेजा जाएगा जेल एसएसपी मणिकांत मिश्रा !

घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 25.4.25 व 26.4.25 की रात्रि में क्रमशः गुरूनानक पैट्रोल पम्प झनकट कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खटीमा, एम0ए0 फ्यूल पैट्रोल पम्प लालपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किच्छा में मोटर साइकिलों पर सवार 06 व्यक्तियों द्वारा पैट्रोल पम्प के कर्मियों से तमन्चे के बल पर उनसे रूपये 27,000/ तथा रूपये 29,800/ को लूट कर फरार होने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा पर मु0अ0सं0 133/25 धारा 310(2) बीएनएस तथा कोतवाली किच्छा पर मु0अ0सं0 131/25 धारा 310(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः- दिनांक 28.4.25 को कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोगों से सम्बन्धित 05 अभियुक्तों को लूटी गयी धनराशि क्रमशः 14000/, 20,000/ कुल 34000/ रूपये मय घटना में प्रयुक्त 02 अद्द तमंचों मय कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफतार किया गया। दौराने गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस पार्टी पर फायर किया गया तथा पुलिस द्वारा की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा को बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में सीएचसी नानकमत्ता उपचार हेतु भेजा गया। उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तों के दो अन्य साथी की तलाश जारी है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 311,317(2),317(3), 3(5), 61(2),बी0एन0एस0 तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गयी।
गिरफतार अभियुक्त
➡️ साहिल पुत्र जगबीर निवासी फाजिलपुर पोस्ट ऑफिस फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 जिला सोनीपत उम्र 27 वर्ष ।

➡️ मोहित पुत्र श्री शिव नारायण सिंह निवासी गड़ी बोर थाना अरुण स्टेट जिला रोहतक उम्र 22 वर्ष ।

➡️ राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी सीतावली थाना मुहाना जिला सोनीपत उम्र 22 वर्ष

➡️ हरेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र हुकुमचंद निवासी फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 सोनीपत उम्र 32 वर्ष

➡️ सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उर्म 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा

बरामदा मालः-
➡️02 अद्द तमन्चे 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
➡️34000/- रूपये नगद
➡️दो अद्द मोटर साइकिल

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago