पंजाब में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शनिवार सुबह से भी कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
पठानकोट जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे बमियाल क्षेत्र में उज्ज दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जबकि रावी नदी में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण मकोड़ा पतन पर तेज बहाव होने से नाव संचालन बंद कर दिया गया है।
इससे ताश तूर, लसियान सहित सात गांवों का ज़मीन से संपर्क पूरी तरह कट गया है और लोग टापुओं में फंसे हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आदित्य उप्पल ने बमियाल ब्लॉक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
शुक्रवार को विभिन्न जिलों में दर्ज की गई वर्षा इस प्रकार रही:
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 5 अगस्त तक पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। इससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। शनिवार सुबह से भी कई क्षेत्रों में बारिश जारी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…