UKSSSC Paper Leak हाकम सिंह की अवैध संपत्ति होगी जब्त

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के चर्चित नकल माफिया हाकम सिंह संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई में लगी हुई है, हाकम सिंह ने जो भी संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है, उसका उत्तराखंड एसटीएफ ने प्रशासन और राजस्व की टीम के साथ मिलकर आकलन किया है, जिसे अब जब्त किया जाएगा।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश दिया था कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाए और 14 (1) के तहत आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाए, उसी के तहत DGP अशोक कुमार के आदेश पर STF टीम ने सबसे पहले हाकम सिंह की सेब के बागान, आलीशान रिसॉर्ट, बेशकीमती भवन, 7 बैंक खाते समेत करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की जांच की है, उत्तराखंड एसटीएफ अब इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours