UKSSSC ने जारी किया 2025-26 भर्ती कैलेंडर, 14 भर्तियों का शेड्यूल घोषित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C भर्तियों के लिए कैलेंडर 2025-26 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में आयोग ने आने वाले महीनों में निकलने वाली भर्तियों, उनकी विज्ञापन तिथि और परीक्षा तिथि का पूरा शेड्यूल जारी किया है। कुल 14 भर्तियों का उल्लेख इसमें किया गया है। इसके बाद अभ्यर्थी आसानी से यह जान सकेंगे कि किस भर्ती का नोटिफिकेशन कब आएगा और परीक्षा कब आयोजित होगी।

सबसे अहम बात यह है कि इस कैलेंडर में वन दरोगा, सहायक अध्यापक, सहायक लेखाकार, वाहन चालक, कृषि और विज्ञान से जुड़ी भर्तियां शामिल हैं।

कब निकलेगा विज्ञापन और कब होगी परीक्षा

वन दरोगा पदों की शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा का आयोजन 28 अक्तूबर 2025 से किया जाएगा। सामान्य इंटर स्तर (कनिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक आदि) पदों के लिए विज्ञापन 5 दिसंबर 2025 को आएगा और परीक्षा 10 मई 2026 को होगी। स्नातक स्तरीय पदों के लिए विज्ञापन 21 जनवरी 2026 को जारी होगा, जबकि परीक्षा 21 जून 2026 को होगी।

इसके अलावा, सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा शिक्षक) भर्ती का विज्ञापन 12 सितंबर 2025 को आएगा और परीक्षा 18 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी। इसी तरह विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 36 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 14 नवंबर 2025 को निकलेगा और परीक्षा 29 मार्च 2026 को होगी।

क्रम संख्याभर्ती का नाम / पदरिक्त पदविज्ञापन तिथिपरीक्षा तिथि / प्रारंभ
1वन दरोगा पदों की शारीरिक माप-जोख / दक्षता परीक्षा (विज्ञापन सं. 68)12428 अक्तूबर, 2025 से
2सहायक लेखाकार एवं सहायक समीक्षा अधिकारी / वैयक्तिक सहायक (विज्ञापन सं. 69, 70) टंकण / आशुलेखन परीक्षालिखित प्रतियोगी परीक्षा के उपरान्त17 नवंबर, 2025 से
3उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के राज्य / जिला सदस्य (विज्ञापन सं. 72) साक्षात्कार2015 दिसंबर, 2025 से
4सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) (माध्यमिक शिक्षा विभाग)12812 सितंबर, 202518 जनवरी, 2026 से
5विशेष तकनीकी अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)6226 सितंबर, 202501 फरवरी, 2026
6वाहन चालक (विभिन्न विभाग)3715 अक्तूबर, 202522 फरवरी, 2026
7कृषि (इंटरमीडिएट / स्नातक) अर्हता के पद21231 अक्तूबर, 202515 मार्च, 2026
8सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग)3614 नवंबर, 202529 मार्च, 2026
9वाहन चालक परीक्षाक्रमांक-6 पर अंकित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के उपरान्त वाहन चालन परीक्षण17 अप्रैल, 2026 से
10सामान्य इंटर स्तरीय पद (कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक व अन्य)38605 दिसंबर, 202510 मई, 2026
11आईटीआई / डिप्लोमा अर्हता के पद4124 दिसंबर, 202531 मई, 2026
12विज्ञान (इंटरमीडिएट / स्नातक) अर्हता के पद0407 जनवरी, 202607 जून, 2026
13स्नातक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)4821 जनवरी, 202621 जून, 2026
14टंकण एवं आशुललेखन परीक्षा(क्रमांक 08 और 10 पर अंकित पदों के लिए)30 जून, 2026 से

कैलेंडर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है और परिस्थितियों के अनुसार विज्ञापन एवं परीक्षा की तिथियों में बदलाव संभव है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours