नई दिल्ली:- शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के 4.30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घायलों की पहचान शास्त्री पार्क झुग्गी निवासी मुस्ताक (35) और गांधीनगर निवासी कमलेश (36) के रूप के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके कागजात के जरिए मालिक से संपर्क कर रही है। आशंका है कि चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाके में पूछताछ कर मरने वालों की पहचान कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…