शास्त्री पार्क में बेकाबू ट्रक की घटना, तीन की मौत, दो गंभीर घायल, चालक फरार

नई दिल्ली:-  शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के 4.30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घायलों की पहचान शास्त्री पार्क झुग्गी निवासी मुस्ताक (35) और गांधीनगर निवासी कमलेश (36) के रूप के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके कागजात के जरिए मालिक से संपर्क कर रही है।  आशंका है कि चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाके में पूछताछ कर मरने वालों की पहचान कर रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours