हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में दिख रहा खासा उत्साह , विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, उन्होंने सभी से 13 -15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लागने की अपील की है।  वहीं देशभर में लोग अपने घरों , दुकानों ,गाड़ियों ,सरकारी विभागों में सब बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है और तिरंगा भी लगा रहे हैं।

वहीं कैंट विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में अनुसंधान एवं नियोजन खंड सिंचाई विभाग देहरादून के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने साथ मिलकर झंडा फहराया इस दौरान उन्होंने तिरंगे झंडे भी वितरित किए। विधायक सविता कपूर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जगाना और जन-भागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

अधिशासी अभियंता राजेश लाम्बा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ये समय हमारे वीरों को याद करने का है।हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।

इस दौरान सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन , अधिशासी अभियंता राजेश लाम्बा , अधिशासी अभियंता केसी उनियाल , सहायक अभियंता दीपक जोशी , सहायक अभियंता नवीन रावत , बी एस अस्वाल , विजय बाम ,अम्बिका चौहान , नीरज तोपाल , प्रिया आदि कर्मचारीगण रहे मौजूद ।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours