राष्ट्रीय

लाहौर में अंडरवर्ल्ड डॉन की एक शादी समारोह में गोलियों से भूनकर कर दी गई हत्या

लाहौर:-  पाकिस्तान में आए दिन गोलीबारी और हत्या की खबरें सामने आती है। लेकिन दूसरों को खौफ में रखने वाले एक डॉन को ही इस बार गोली मार दी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर का ये अंडरवर्ल्ड डॉन एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, तभी उसे गोलियों से भून दिया गया। दरअसल, लाहौर के माल परिवहन नेटवर्क के मालिक और डॉन अमीर बालाज टीपू को चुंग इलाके में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। आरिफ अमीर उर्फ टीपू ट्रकवाला के बेटे अमीर बालाज टीपू को इस गोलीबारी का शिकार होना पड़ा। बता दें कि अमीर पर 2010 में भी अल्लामा इकबाल हवाई अड्डे पर एक घातक हमला हुआ था। पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर ने बालाज और दो अन्य मेहमानों पर गोलीबारी की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जवाबी हमले में बालाज के सहयोगियों ने फायरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप हमलावर की तत्काल मौत हो गई।

हालांकि, बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद बालाज की भी जिन्ना अस्पताल में मौत हो गई। स्थानीय अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बालाज के दादा भी सदियों पुराने झगड़े में उलझे रहते थे, जिससे परिवार हिंसा से जुड़ गया।  डॉन के अनुसार, बालाज के निधन की खबर से उनके समर्थकों में दुख और रोष फैल गया, जो उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अस्पताल में एकत्र हुए। बालाज के निधन के बाद कई महिलाओं को अपनी छाती पीटते और अपराधियों की निंदा करते देखा गया, जबकि अन्य ने जोर-जोर से बालाज के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि इलाके को सील कर दिया है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जांच का प्राथमिक ध्यान हमले के पीछे के मकसद को उजागर करना और हमलावर की पहचान करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago