केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया पहुंचे एम्स ऋषिकेश, किया निरीक्षण

ऋषिकेश:-  केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शुक्रवार की देर रात गढ़वाल मंडल के भ्रमण के पश्चात सड़क मार्ग के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। अतिथि गृह में कुछ पल ठहरने के बाद वह रात में ही एम्स के निरीक्षण पर निकल गए। उन्होंने आधी रात को ही एम्स ऋषिकेश का दौरा किया।

May be an image of 9 people and people standing

उन्होंने इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में मरीजों से हाल जाना। उन्होंने देर रात तक सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा। आधी रात में हॉस्टल मेस में एम्स ऋषिकेश के एमबीबीएस स्टूडेंट्स के साथ की चाय पर चर्चा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान अमृतकाल में देश के विकास में योगदान के लिए संदेश दिया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. विनोद कुमार आदि उनके साथ मौजूद रहे। नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं भी मौजूद रही।

No photo description available.

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours