ऋषिकेश:- केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शुक्रवार की देर रात गढ़वाल मंडल के भ्रमण के पश्चात सड़क मार्ग के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। अतिथि गृह में कुछ पल ठहरने के बाद वह रात में ही एम्स के निरीक्षण पर निकल गए। उन्होंने आधी रात को ही एम्स ऋषिकेश का दौरा किया।
उन्होंने इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में मरीजों से हाल जाना। उन्होंने देर रात तक सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा। आधी रात में हॉस्टल मेस में एम्स ऋषिकेश के एमबीबीएस स्टूडेंट्स के साथ की चाय पर चर्चा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान अमृतकाल में देश के विकास में योगदान के लिए संदेश दिया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. विनोद कुमार आदि उनके साथ मौजूद रहे। नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं भी मौजूद रही।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…