यूपी बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत, 261 केंद्रों पर 19 मार्च से होगा मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश:- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो रही हैं। 19 मार्च से दो अप्रैल तक प्रदेश के 261 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। कॉपियों का मूल्यांकन स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक की निगरानी में किया जाएगा। जिला स्तर पर मूल्यांकन की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक व डीएम द्वारा हर मूल्यांकन केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मंगलवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि मूल्यांकन कार्य शुरू होने के एक घंटे पहले स्टैटिक मजिस्ट्रेट को मूल्यांकन केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। मूल्यांकन केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में होगा। हर जिले में कंट्रोल रूम से और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा है कि मूल्यांकन में लगे शिक्षकों-कर्मचारियों को मोबाइल फोन समेत किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने पर प्रतिबंध होगा। हर मूल्यांकन केंद्र के मुख्य गेट पर ही इसे जमा कराया जाएगा।

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आज अंतिम दिन है। हाईस्कूल में सभी प्रमुख विषयों की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। इंटरमीडिएट में आज अंग्रेजी का प्रश्न पत्र है। दूसरी पाली में होने वाली इस परीक्षा में पूरी सख्ती और निगरानी की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours