कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने को लेकर विरोध थम नहीं रहा। छात्रा-छात्राओं के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर हंगामा किया। कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कांग्रेस के विधायक रवि बहादुर , युवा नेता सुमित्रा भुल्लर को गेट पर ही रोक दिया ।

बता दें कि लक्सर जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं जगातार विरोध कर रहे हैं। वे पढ़ाई छोड़ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज के संचालन को पीपीपी मोड पर दिए जाने से अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी। साथ ही छात्रों को अन्य सभी सुविधाएं सरकारी भी मेडिकल कॉलेज के समान ही मिलती रहेंगी। लेकिन फिर भी छात्र विरोध कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours