बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने स्पष्ट कहा कि एक-एक इंच सरकारी जमीन खाली करा लेंगे। संभल में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बरेली में भी होगी। वह शनिवार राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश महाअभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
नगर निगम की जमीन पर मजार की आड़ में करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया गया और दुकानें बना ली गईं। इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि ऐसा कृत्य आया है। अभी वह संभल और रामपुर होकर आए हैं। इन जिलों में ऐसा हुआ है। नगर निकायों की जमीन पर अवैध कब्जा कर अनेक प्रकार की इमारतें खड़ी की गईं हैं। संभल में वहां के जिलाधिकारी ने लगभग 86 हेक्टेयर जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराई है। उसी प्रकार बरेली में भी होना है। बरेली में नगर निगम और सरकार की एक भी इंच जमीन किसी के कब्जे में नहीं रहेगी।
इससे पहले प्रबुद्ध सम्मेलन में मंत्री ने अपने संभल दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मजहब और मदरसों के नाम पर सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया। प्रापर्टी या तो जनता की है या राज्य की है। ऐसी तमाम संपत्तियों पर पिछली सरकारों में काम नहीं हुआ। खाली प्लाटों पर कब्जे किए जाते थे। लेकिन अब पूरे राज्य में कार्य संस्कृति बदली है। पहले के समय में अधिकारी डर जाते थे। पता नहीं कब्जेदार की कितनी ऊंची पहुंच होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक होने पर मंत्री ने कहा कि भाजपा को उनका फेसबुक पेज ब्लॉक करने की आवश्यकता नहीं है। सपा का जो चेहरा है, उसे जनता पहचानती है। चार-चार बार उनकी सरकारें रहीं। उनकी सरकार में बरेली और रामपुर में कितना विकास हुआ। सभी जानते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…
मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा देने वाले कफ सिरप कांड में मप्र सरकार ने बड़ा…