उत्तराखण्ड

शहरी विकास मंत्री ने समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों की स्थिति जानी

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान निर्माण कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं, कई कार्यों के काम अंतिम चरण अथवा पूर्ण होने पर प्रोत्साहित भी किया। साथ ही जहां वाटर एटीएम लगे हैं, वहां दो दिन के भीतर जागरूकता बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा पूर्व में परेड ग्राउड में निरीक्षण के दौरान घास की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच के निर्देश देने के बाद भी कार्यवाही न होने पर क्लास लगाई।

शासकीय आवास पर हुई समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की स्थिति जानी। बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने सिटीजन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। वाटर एटीएम पर अधिकारियों ने बताया की कुल 24 एटीएम अभी तक लगाए गए हैं, जिसका लाभ अभी तक साढ़े पांच लाख लोग ले चुके हैं। बताया की एटीएम में एक रुपए का सिक्का डालने पर 300 एमएल वाटर देता है। इस पर मंत्री ने कहा की गर्मी का दिनों में वाटर एटीएम राहगीरों के लिए औषधि का काम करता है, ऐसे में उन्हें दूर से वाटर एटीएम की जानकारी हो, इसके लिए दो दिन के भीतर साइन बोर्ड लगाया जाए।

स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा

डॉ अग्रवाल ने बैठक में बीती 19 जनवरी को परेड ग्राउंड में निरीक्षण के दौरान घास की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए थे, मगर पांच माह के बाद भी जांच न होने पर डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने जल्द जांच के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने स्मार्ट जल प्रबंधन सकाडा द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत 206 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। वहीं, स्मार्ट जल मीटर पर बताया कि 29 किमी पर 6432 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने स्मार्ट रोड परियोजना की स्थिति जानी। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार रोड, ईसी रोड, राजपुर रोड, चकराता रोड पर रात्रि 11 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक कार्य किया जा रहा है, इस पर मंत्री डा अग्रवाल ने कहा कि रात्रि में अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे, इससे कार्यों की मॉनिटरिंग भी होगी।

बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने इंटीग्रेटेड आउट फॉल सीवरेज स्कीम और इंटीग्रेटेड आउट फॉल ड्रेनेज स्कीम की स्थिति जानते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट शौचालय, इलेक्ट्रिक बस, क्रैच बिल्डिंग, दून लाइब्रेरी, डिजिटाइजेशन ऑफ कलेक्ट्रेट ऑफिस एंड सीडीओ ऑफिस, पलटन बाजार पैदलीकरण, स्मार्ट पोल तथा फसाड वर्क्स पलटन बाजार का कार्य लगभग पूर्ण होने पर अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया।

इस मौके पर अपर कार्यकारी अधिकारी श्याम सिंह राणा, सीजीएम जेएस चौहान, एजीएम केपी चमोला, पीएमसी स्मार्ट सिटी संजीत, एजीएम इलेक्ट्रिकल आशीष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर टाटा प्रकाश जोशी, पीएमसी टीम लीडर संजीव शर्मा, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता गौरव सकलानी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश लावा, परियोजना प्रबंधक देहरादून स्मार्ट सिटी प्रवीण कुश, जल निगम के अधिशासी अभियंता हेम जोशी आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago