उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा डिजिटल परिवर्तन की ओर, देहरादून और गैरसैंण में NEVA प्रोजेक्ट लागू हो रहा है

देहरादून:-  उत्तराखंड विधानसभा शीघ्र ही देश की उन चुनिंदा विधानसभाओं में शामिल हो जाएगी, जो पूरी तरह पेपरलेस होगी। इसके लिए देहरादून और गैरसैंण स्थित विधानसभा भवनों में नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) प्रोजेक्ट के तहत कार्य चल रहा है।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विधानसभा की कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ ही हम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में नेवा प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की बैठक में कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत दो चरणों में कार्य चल रहा है। प्रथम चरण में देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आइटी, कंप्यूटर व सहवर्ती उपकरण, तकनीकी मानव संसाधन, सिविल, इलेक्ट्रीकल से संबंधित कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेवा प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय सीमा के भीतर कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। द्वितीय चरण में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन को भी ई-विधानसभा बनाया जाएगा।

बैठक में विधायक मोहम्मद शहजाद, उमेश शर्मा काऊ व वीरेंद्र कुमार जाती, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, अरुणेंद्र चौहान, संयुक्त निदेशक आइटीडीए रामा उनियाल, एनआइसी की तकनीकी सलाहकार मनीषा वालिया, विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत, अनु सचिव संजय रावत, विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी अशोक शाह उपस्थित थे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago