उत्तराखण्ड

बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड बंद

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने आज उत्तराखंड बंद बुलाया है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। राज्य आंदोलनकारियों समेत तमाम जन संगठनों के कार्यकर्ता गांधी पार्क के गेट पर एकत्रित हो रहे हैं, जन संगठनों की ओर से बंद को सफल बनाने की अपील की जा रही है, इस बंद में तमाम जन संगठन, विभिन्न राजनीतिक संगठन, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं।

देहरादून में सुबह से लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, संगठनों की ओर से गांधीवादी तरीके से लोगों से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की जा रही है, इस दौरान बंद को सफल बनाने के लिए संगठनों की ओर से गांधी पार्क से घंटाघर तक जुलूस रैली निकाली जा गई। रैली के दौरान अंकिता को न्याय दो जैसे नारे लगाए गए।

उत्तराखंड बंद को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी का कहना है कि अंकिता हत्याकांड को लेकर आज समूचा उत्तराखंड आज जल रहा है, इसलिए उत्तराखंड के लोग आज सड़कों पर उतर आए हैं, क्योंकि लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा फांसी की सजा दी जानी चाहिए, इसके अलावा उत्तराखंड क्रांति दल ने मांग उठाई है कि UKSSSC पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच भी की जाए।

श्रीनगर में बंद का असर देखने को मिला है, श्रीनगर में बाजार बंद रहा लेकिन व्यापार सभा ने बंद को लेकर असहमति भी जताई थी। व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल ने बंद लेकर अपना विरोध जाहिर किया, बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्रों ने श्रीनगर में जलूस निकाल कर अपना विरोध जाहिर किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago