उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

देहरादून ; आज 12:30 पर उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, बैठक में विधानसभा सत्र में रखे जाने वाले अनुपूरक बजट पर भी मुहर लगेगी। राज्य आंदोलनकारी को 10% क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है आयुष नीति सर्विस सेक्टर पॉलिसी श्रम और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई विषय कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे क्योंकि सत्र आहूत हो गया है इसलिए कैबिनेट की ब्रीफिंग नहीं होगी।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश हो सकता है। 1 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। संविदा व आउटसोर्स से कार्यरत महिलाओं व एकल पुरूषों को भी बाल दत्तक ग्रहण अवकाश तथा बाल देखभाल अवकाश देने पर भी सरकार बना रही मन। संविदा कर्मियों के लिए पितृत्व अवकाश पर भी वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन दिया है। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा व आउटसोर्स पुरूष कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने पर सरकार ने मन बनाया है। इसमें राजकीय कर्मियों की तरह ही 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours