उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्य में उत्तराखंड सिविल सेवा कर्मचारी शाखा के श्रेणी वेतनमान ग्रेड पर 6600 में कार्यरत अधिकारियों को उत्तराखंड सिविल सेवा के चयन श्रेणी के वेतनमान 7600 ग्रेड पे में पदोन्नति किए जाने पर राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है।
शासन ने जिन पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए हैं। उनमें हरवीर सिंह, जगदीश चंद्र कांडपाल, अशोक कुमार जोशी, शिवचरण दिवेदी, प्रकाश चंद्र दुमका, सुंदर लाल, त्रिलोक सिंह, जगदीश लाल, ललित नारायण मिश्र, अशोक कुमार पांडे, विप्रा त्रिवेदी, अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार, रामजी शरण शर्मा, इला गिरी , राहुल कुमार ,जय भारत सिंह के नाम है।



+ There are no comments
Add yours