उत्तराखंड:- उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश आसमानी कहर बनकर बरसी है। यमुनोत्री में मां यमुना का रौद्ररूप दिखा। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुक़सान होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में भी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी बारिश से नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। इस बार उत्तरकाशी जिले के लिए बारिश आफत बनकर आई है। सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें उत्तरकाशी जिले से सामने आई है। यहां यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक खासा नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ है।
मंदिर समिति के कार्यालय, रसोईघर आदि को भी नुकसान पहुंचा है। जानकीचट्टी में अतिवृष्टि से जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे भूकटाव होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में खरशाली गांव को जाने वाले पुल से पहले यमुना नदी ने भूकटाव किया। इसके वीडियो भी अब सामने आए हैं। जिसमें यमुना का रौद्र रूप साफ नजर आ रहा है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों के बीच देर रात से अफरा तफरी का माहौल है। अतिवृष्टि से नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। हालांकि जगह जगह सड़कें बाधित होने से प्रशासन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…