उत्तराखंड भारी बारिश का कहर, यमुनोत्री धाम में बारिश ने मचाया कहर

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश आसमानी कहर बनकर बरसी है। यमुनोत्री में मां यमुना का रौद्ररूप दिखा। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुक़सान होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में भी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी बारिश से नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। इस बार उत्तरकाशी जिले के लिए बारिश आफत बनकर आई है। सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें उत्तरकाशी जिले से सामने आई है। यहां यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक खासा नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ है।

मंदिर समिति के कार्यालय, रसोईघर आदि को भी नुकसान पहुंचा है। जानकीचट्टी में अतिवृष्टि से जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे भूकटाव होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में खरशाली गांव को जाने वाले पुल से पहले यमुना नदी ने भूकटाव किया। इसके वीडियो भी अब सामने आए हैं। जिसमें यमुना का रौद्र रूप साफ नजर आ रहा है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों के बीच देर रात से अफरा तफरी का माहौल है। अतिवृष्टि से नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। हालांकि जगह जगह सड़कें बाधित होने से प्रशासन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours