उत्तराखंड: कीर्तिनगर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 4 की मौत

उत्तराखंड में श्रीनगर के कीर्तिनगर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस दौरान चाल लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, देर शाम बढ़ियारगढ़ मालगढी मल्ला से मालगढ़ी तल्ला की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दुर्घनाग्रस्त लोगों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया। जहां डाक्टरों की टीम ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
इस दुर्घटना में दर्शन सिंह(68) पुत्र हरि सिंह, धर्म सिंह असवाल(65) पुत्र पीतांबर असवाल, करण सिंह पंवार(65) पुत्र राम सिंह, राजेंद्र सिंह(65) पुत्र जीत सिंह सभी निवासी ग्राम दिगोली मालगढी पट्टी बड़ियारगढ़ तहसील कीर्तिनगर की जान चली गई। तहसीलदार कीर्तिनगर प्रदीप कंडारी ने बताया कि दुर्घटना गांव के ही पास हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours