उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन का बड़ा कदम, तीन दिन की विशेष निगरानी व्यवस्था शुरू

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने दिवाली के मद्देनजर तीन दिन के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। यूपीसीएल के अफसर इस दौरान बिजली आपूर्ति की खुद निगरानी करेंगे। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने धनतेरस, दिवाली के लिए 31 अक्तूबर तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि दिवाली से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। मुख्यालय स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसके लिए इंजीनियर मयूर देव, अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिनका दायित्व होगा कि वह पीक आवर्स में यूपीसीएल कंट्रोल रूम में उपस्थित रहते हुए विद्युत व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

कंट्रोल रूम में दिवाली के दौरान उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रबंध निदेशक ने आगामी दिवाली को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रीय दलों को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की बहाली और हाई अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही ओवर लोडिंग व बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, इसके लिए उपसंस्थानों, सभी ट्रांसफार्मरों की मॉनिटरिंग व लाइनों में लगे इन्सुलेटर की स्थिति का निरीक्षण रोजाना किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता अपने-अपने उपसंस्थानों, क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। अपरिहार्य परिस्थिति को छोड़कर कोई भी अपने कार्यालय से बाहर नहीं जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago