उत्तरकाशी में गंगोरी-गर्मपानी के बीच लापता सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज में मिला। खोज-बचाव अभियान चला रही संयुक्त टीम ने शव को बैराज से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।
पुलिस के अनुसार गत 18 सितंबर की रात स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप अपने एक दोस्त सोबन सिंह की कार लेकर ज्ञानसू से गंगोरी के लिए रवाना हुए। अगले दिन सुबह तक जब राजीव नहीं लौटा, तो उसके दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर इसकी खोजबीन शुरू की।
19 सितंबर को स्यूणा गांव के समीप सोबन सिंह की कार भागीरथी नदी के बीच में मिली। लेकिन उसमें राजीव प्रताप मौजूद नहीं था। उसके बाद परिजनों ने उसके गुमशुदगी की तहरीर नगर कोतवाली में दर्ज करवाई।
पुलिस सहित एसडीआरएफ ने नदी में खोजबीन की, साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की। लेकिन उसमें उसका कुछ पता नहीं लग पाया। वहीं डीएम और एसपी के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी टीम ने रविवार को गंगोरी से लेकर चिन्यालीसौड़ तक नदी में खोज अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान टीम को जोशियाड़ा बैराज में एक शव दिखाई दिया। टीम ने शव को झील से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां पर राजीव प्रताप के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…