उत्तराखण्ड

वंदे भारत का दर्दनाक अंत, ज्वालापुर में अज्ञात अधेड़ दंपति ने की आत्महत्या

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच एक अधेड़ महिला और पुरुष ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर लेटकर जान दे दी। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रेन के लोको पायलट ने घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे की है। हरिद्वार स्टेशन की तरफ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच अचानक रेलवे लाइन किनारे खड़े एक महिला व पुरुष पटरी पर लेट गए और तेज रफ्तार ट्रेन की नीचे आने से दोनों की कटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह, जीआरपी एसओ अनुज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद क्षत-विक्षत शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि घटना के बाद जीआरपी एसओ अनुज सिंह ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट बृजमोहन मीणा से बातचीत की। लोको पायलट ने जानकारी दी कि ट्रेन पहुंचने से पहले एक पुरुष व महिला रेल लाइन किनारे खड़े थे। ट्रेन नजदीक पहुंचते ही पहले पुरुष ट्रेन के आगे लेटा और फिर महिला भी आकर लेट गई। 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड होने के कारण ट्रेन को रोका जाना मुश्किल था। दोनों ट्रेन से कट गए। ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र करीब 50 वर्ष है। दोनों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद ही पूरे मामले की कहानी सामने आ सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी लेने की कोशिश की। कुछ लोगों ने केवल दोनों को रेलवे लाइन की तरफ जाते हुए देखा था। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनका पता लगाकर आगे की कड़ी जोड़ते हुए पहचान कराने के लिए पुलिस जुटेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago