हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायलों को गोपेश्वर रेफर किया गया

उत्तराखंड:-  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी के निकट बुधवार को हादसा हो गया। एक वाहन पलट गया। हादसे में दो सवार गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं। बाकी को हल्की चोट आई है। सभी तीर्थ यात्री हेमकुंड साहिब जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12.15 बजे एक वाहन (बोलेरो कैंपर) मारवाड़ी के निकट मोड़ पर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिरकर पलट गया।वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से गंभीर घायल दो यात्रियों तरसेम सिंह और कबलजीत सिंह निवासी अमृतसर को जोशीमठ अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया है। को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है। बाकी सामान्य घायल हैं। वाहन जोशीमठ की तरफ आ रहा था।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours