उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया

राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर चर्चा के दौरान 13 महिला सदस्यों को पैनल में नामांकित किया गया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान आज के लिए 13 महिला राज्यसभा सदस्यों के उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया।

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इस पद पर उनकी उपस्थिति से विश्वभर में एक शक्तिशाली संदेश जाएगा और यह इस बात का प्रतीक होगा कि परिवर्तन के इस युगांतकारी क्षण के दौरान वे एक ‘प्रभावशाली पद’ पर थीं।

उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित महिला राज्यसभा सदस्यों का विवरण इस प्रकार है:

  1. श्रीमती पी.टी. उषा

  2. श्रीमती एस. फांगनोन कोन्याक

  3. श्रीमती जया बच्चन

  4. सुश्री सरोज पांडे

  5. श्रीमती रजनी अशोकराव पाटिल

  6. डॉ. फौजिया खान

  7. सुश्री डोला सेन

  8. सुश्री इंदु बाला गोस्वामी

  9. डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू

  10. सुश्री कविता पाटीदार

  11. श्रीमती महुआ माजी

  12. डॉ. कल्पना सैनी

  13. श्रीमती सुलता देव

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours