ऋषिकेश:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक एम्स परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण किया। साथ ही एम्स निदेशक, स्टाफ ने उप राष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह और एम्स की वार्षिक गतिविधियों से जुड़ी पुस्तक भेंट की।
इस दौरान उपराष्ट्रपति ने एम्स प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में मेडिकल से जुड़े छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, डॉक्टरों, नर्सों, कंपाउंडर्स,आदि स्वास्थ्य योद्धाओं की सुरक्षा पर भी संवाद किया। इसके साथ ही एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी उप राष्ट्रपति से मुलाकात कर सुरक्षा ड्राफ्ट सौंपा।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, एम्स निदेशक डॉ मीनू सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सचिव डॉ पंकज पांडेय, निदेशक ट्रैफिक मुख्तार मोहसिन, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा, समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…