उत्तराखंड:- भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उप राष्ट्रपति को आगामी चारधाम यात्रा के लिए भी आमंत्रण दिया। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ के साथ जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।
उन्होंने उप राष्ट्रपति को गंगाजली भेंट कर आगामी चारधाम यात्रा में आने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, निदेशक लाल बहादुर शास्त्री अकादमी आदि उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…