कोलकाता:- कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार पीड़िता महिला चिकित्सक की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को जो कहा,”उससे हमें बहुत दुख हुआ कि परिवार न्याय नहीं चाहता। पूरा देश हमारी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है और हम न्याय नहीं चाहेंगे?” उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं।
उन्होंने पीड़िता बेटी को न्याय के लिए आंदोलन करने वालों से इसे जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम के बयान से हमें बहुत दुख हुआ है। वो (ममता) जो चाहे वो बोले हम अपना दुख किसी को नहीं समझा सकते। पूरी दुनिया मेरी बेटी के साथ खड़ी है। पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि हम न्याय की उम्मीद करते हैं, जो लोग हमारे लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे। अगर हम उनकी कोई मदद कर सकते हैं तो हम जरूर करेंगे। हम पुलिस के काम के संतुष्ट नहीं थे इसलिए हम हाई कोर्ट के पास गए थे और कोर्ट ने यह मामला सीबीआइ को दिया। हमें शुरू से ही विभाग (आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल) पर शक था। शुरू से ही अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने हमें बहुत देरी से सूचना दी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…