हल्द्वानी:- छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी अनुराग शंखधर के घर विजिलेंस ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति की जांच में विजिलेंस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में अनुराग शंखधर के ख़िलाफ़ आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। हल्द्वानी और देहरादून की संयुक टीम वसंत विहार इलाक़े में घर में तलाशी कर रही है। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने इसकी पुष्टि की।



+ There are no comments
Add yours