ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुलेसरा पुस्ता रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चार किशोरों की जान चली गई। सभी मृतक दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए चारों किशोरों को उपचार के लिए सेक्टर-39 जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू ठाकुर के रूप में हुई है। सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। चारों दोस्त सोमवार को टीवीएस राइडर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गांव कुलेसरा पुस्ता रोड पर अचानक सामने से आ रही वैगनआर कार (नंबर यूपी 16 सीआर 3293) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ चार युवा दोस्तों की मौत से गांव में गमगीन माहौल है।
ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…