उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी हैं, बारिश के कारण आम जनमानस का जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं, देहरादून में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया, इसका अदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि माल देवता इलाके में सब कुछ तबाह हो गया है, कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, वहीं देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास में लगातार बारिश के बाद तमसा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वहीं उत्तराखंड में कल शाम से भारी बारिश हो रही है, कई रास्ते बंद हैं। यमकेश्वर में बादल फटने की सूचना है। टिहरी के बडियारगढ़ में नुकसान हुआ है।
तो वहीं कल रात से राजधानी देहरादून से लेकर प्रदेश के तमाम जिलों में बारिश से हाल बद से बदतर हो चुके हैं, देहरादून के माल देवता में बादल फटने के बाद स्थिति और भी भयानक हो गई है, देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया है, वहीं ऋषिकेश एम्स में पानी भर गया है, जिसकी वजह से मरीजों और डॉक्टरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ऋषिकेश एम्स और जौली ग्रांउट एयरपोर्ट
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भी पानी भरा हुआ है, रनवे भी पानी में डूब गया था, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन ने जल्द ही रनवे से पानी निकाल दिया था, लेकिन एयरपोर्ट के बाहरी परिसर में पानी भरा हुआ है, जिस के चलते देहरादून एयरपोर्ट पानी लबालब पानी से भरा पड़ा है, वहीं ऋषिकेश एम्स के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं, ऋषिकेश एम्स के इमरजेंसी वार्ड में पानी भर गया है, ऋषिकेश एम्स के ग्राउंड फ्लोर पर पानी ही पानी हो रखा है, इमरजेंसी वार्ड में पानी भरने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऋषिकेश एम्स और देहरादून एयरपोर्ट की स्थिति देखकर उत्तराखंड में बारिश के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।




+ There are no comments
Add yours