देहरादून:- सोमवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से शिमला बाईपास के कई इलाकों में जल भराव हो गया सबसे ज्यादा नया गाँव और भूडपुर में जल भराव हुआ जहाँ बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया एक बड़ा इलाका पानी में डूब गया जिससे रात में लोग घबरा गये चीख पुकार मच गयी।
लोगों ने छतों पर चढ़कर तो कुछ लोगों ने घर छोड़कर अपनी जान बचाई मूसलाधार बारिश ने लोगों को पूरी रात डरा कर रखा रात को ही पुलिस और जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद जिला प्रशासन मौके पर राहत बचाव कार्य कर रहा है।
लोगों को पुलिस द्वारा रस्सी के सहारे मकानों से बाहर निकाला जा रहा है। साथ ही जिलाधिकारी सोनिका खुद मौके का निरिक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रही हैं और लोगों से भी बातचीत कर रही हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…