उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, सुबह-शाम कोहरा और पाले से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा छा रहा है, वहीं पाला भी हो रहा है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, दिन में हल्की धूप राहत भी दे रही है। राजधानी दून से लेकर कई मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

प्रदेश के छह जिलों में छह और सात जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी की है। छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि सात जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मेघ के बरसने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के देहरादून में फिलहाल मौसम शुष्क करने के साथ ही कोहरे छाए रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours