उत्तराखंड: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है सुबह से ही धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के समय सर्दी से राहत है। वहीं सुबह और शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है।
अभी आगामी एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
मौसम वैज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है। दिसंबर दूसरे सप्ताह में इसकी सक्रियता बढ़ती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है।
रविवार चार दिसंबर की सुबह दस बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आठ दिसंबर तक इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद दस और 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल इन दिनों बारिश के कोई आसार नहीं है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…