उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम की शुरूआत आज चटख धूप के साथ हुई, वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल को मौसम बदलेगा। वहीं जिससे गर्मी को लेकर राहत भी मिलेगी। विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने उत्तराखंड चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सुझाव देते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लें। केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम की जानकारी प्रत्येक दिन साझा की जा रही है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जान-माल को हानि होने की भी संभावना जताई गई है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours