दिल्ली और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम पलटा, कई जगह तेज बारिश

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज धूप के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

नोएडा और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चल रही है और जमकर बारिश भी हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। इससे पहले लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे। अचानक मौसम में बदलाव आने से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं।

भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं इस जलभराव के कारण यातायात जाम की समस्या भी सामने आई है। गाड़ियां रेंगते हुए गुजर रही है। आंधी के कारण दृश्यता भी कम हो गई। लोग बारिश बाद छिपते नजर आए। बता दें, मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते के लिए तापमान में गिरावट रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours