उत्तराखंड में आने वाले 48 घंटों में मैदान से लेकर पहाड़ तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार से बुधवार तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मंगलवार सुबह मुनस्यारी और धारचूला की दारमा व व्यास घाटी में हिमपात हुआ। उधर, निचले इलाकों में कई जगहों पर हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।
वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में भी कहीं कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन आने वाले 48 घंटे काफी भारी पड़ सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की पूरी संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…