उत्तराखंड को मिलेगी नई पहचान? अभिनेता सुनील शेट्टी ने सीएम धामी के साथ फिल्म नीति पर की चर्चा

देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी बीते मंगलवार को एक कार्यक्रम में सिरकत करने के लिए उत्तराखंड पहुंचें। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी उत्तराखंड पहुंचे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ अपनी मुलाकात की जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है की “देहरादून में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी से मुलाकात हुई। इस अवसर पर उनसे राज्य की फिल्म नीति के संबंध में चर्चा हुई।” अभिनेता सुनील शेट्टी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति के बारे में चर्चा की।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म डेस्टिनेशन
बीते मंगलवार 10 जून को जब अभिनेता सुनील शेट्टी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे तो वहां एक रेस्टोरेंट में उनका बहुत धूमधाम से स्वागत किया गया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में बहुत सी जानकारियां साझा की। उत्तराखंड राज्य भारत का एक सर्वश्रेष्ठ फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर हो रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी मुलाकात के दौरान उत्तराखंड फिल्म नीति के बारे में बहुत अहम् चर्चा की।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours