उत्तर प्रदेश

भेड़िये का हमला, बहराइच में दो बालिकाओं के बाद एक महिला भी गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िये के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो बालिकाओं पर हमले के बाद बुधवार को देर रात एक महिला पर भेड़िये ने हमला किया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार, बहराइच के थाना खैरीघाट इलाके की ग्राम पंचायत भवानी पुर का मजरा कोरियन पुरवा निवासी प्रताप की पत्नी पुष्पा देवी (55) बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान भेड़िये ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

 

आनन-फानन परिजन एम्बुलेंस की मदद से रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज बहराइच में महिला का इलाज चल रहा है।

बहराइच में भेड़िये ने फिर दो बालिकाओं पर किया हमला, भर्ती

इससे पहले, बहराइच के ही खैरीघाट क्षेत्र के महजिदिया निवासी शिवानी (10) और हरदी क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी सुमन (11) पर भेड़ियों ने मंगलवार रात हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  वहीं, बौंडी क्षेत्र में ग्रामीणों ने भेड़िया देखने का दावा किया है। जिले में भेड़ियों के हमलों में अब तक नौ बच्चों सहित 10 की मौत हो चुकी है। 45 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच भेड़ियों को पकड़ा, जिनमें से एक की मौत हो गई।

जानकारी के अुनसार, शिवानी मंगलवार रात मां किराना के साथ घर में सो रही थी। देर रात भेड़िये ने उसे चारपाई से नीचे खींचने का प्रयास किया। इस बीच शिवानी चीख पड़ी। मां के शोर बचाने पर भेड़िया उसे छोड़कर भाग निकला। वहीं, गड़रियनपुरवा निवासी सुमन की गर्दन भेड़िये ने दबोचकर बाहर खींचने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहरा दे रहे ग्रामीण और परिजन दौड़े तो सुमन की जान बची। ग्राम पंचायत यादवपुर में बुधवार सुबह भेड़िया ने बालकराम के पड़वा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इलाकों में बढ़ी दहशत

वन विभाग की ओर से मंगलवार को ही एक मादा भेड़िया को पकड़ा गया है। लेकिन इसके बाद से हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार की रात भेड़िया ने खैरीघाट व हरदी थाना क्षेत्र में जहां बालिकाओं पर हमला किया तो वहीं कोतवाली देहात में पड़वा को घायल कर दिया। वहीं बौंडी थाना क्षेत्र में भी भेड़िया दिखा। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक से अधिक भेड़िया हैं।

लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में युवक की मौत

उधर, खेत में गन्ना बांधने गए हैदराबाद क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी के जाकिर अली (40) की बुधवार को बाघ के हमले में जान चली गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर गोला-सिकंदराबाद मार्ग जाम कर दिया। 15 दिन में बाघ के हमले में मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मोहम्मदी-महेशपुर रेंज क्षेत्र में 27 अगस्त को बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार को हमला कर मार डाला था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago