उत्तराखण्ड

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने की बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कई बिंदुओं पर चर्चा की साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला कल्याण के लाभार्थी संवेदनशील हैं अतः विभाग के सभी कार्मिक पूरे मनोयोग से महिलाओं व बच्चों को योजनाओं का लाभ प्रदान करवाएं। वहीं महिला कल्याण विभाग द्वारा स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी के ऊपर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी तैयार की जा रही है जिसके संबंध में श्रम, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य व महिला कल्याण के अधिकारियों की बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी।

 

इस दैरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी हरिद्वार से दूरभाष पर वार्ता की और निर्देश दिए कि निदेशक महिला कल्याण द्वारा पत्र जारी कर जिलाधिकारी हरिद्वार से बाल गृह- बालक व संप्रेक्षण गृह- बालिका हेतु सरकारी जमीन की मांग कर ली जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि भारत सरकार के स्तर पर आयोजित प्रत्येक बैठक में उत्तराखंड का पक्ष मजबूती से रखते हुए केंद्र की समस्त योजनाओं का लाभ यहां के लाभार्थियों को प्रदान किया जाए और बैठकों का फीडबैक स्वयं उन्हें भी दिया जाए।

 

 

इस दौरान लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल पा रहा है इसके ऊपर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुलभता से प्रदान करने व अनुश्रवण की प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से सूचना तकनीक का प्रभावशाली उपयोग किया जाए और विभाग की वेबसाइट को हर वक्त अपडेट रखा जाए।

 

विभागीय संस्थाओं में निवासरत बालिकाओं को रोजगार प्रदान करने के बिषय पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बालिकाओं को राजकीय नोकरियों में 05 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाए और विभागीय संस्थाओं में निवासरत महिलाओं व बच्चों को आकस्मिक चिकित्सा/गंभीर बीमारियों के इलाज में सुलभता लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बैठक जल्द आयोजित की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में कहा कि बाल संरक्षण सेवाओं में भारत सरकार द्वारा नवीन दिशानिर्देश जारी किये गए हैं, जिसके लिए उत्तराखंड द्वारा प्रेषित सुझावों को सम्मिलित किया गया है। बाल संरक्षण सेवाओं के संबंध में पृथक से प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना पर मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ठ निर्देश दिए कि लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ अवश्य दिलवाया जाए और योजना की फ़िल्म अपडेट बनवाई जाए।

 

बैठक में प्रदीप सिंह रावत अपर सचिव/निदेशक,मोहित चौधरी, सी.पी.ओ, अंजना गुप्ता डी.पी.ओ मुख्यालय व मीना बिष्ट डी.पी.ओ देहरादून उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago